{"_id":"689cd6c8f46784ea300b5b58","slug":"the-secret-of-husbands-death-was-revealed-by-suicide-note-report-on-four-banda-news-c-212-1-sknp1006-131695-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सुसाइड नोट से खुला पति की मौत का राज, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सुसाइड नोट से खुला पति की मौत का राज, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। पति की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी ने शहर के चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर शहर के गुलाब बाग खाईंपार मोहल्ला निवासी आसमा बेगम ने बताया कि उसके पति निशार अहमद घर में छह अप्रैल 2025 की रात मृत पड़े मिले थे। उसने पति का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। सबके कहने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। पति के चालीसवें की फातिहा के बाद घर की साफ सफाई में उसे पति की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट मिला था।
सुसाइड नोट में उन्होंने शहर के अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी फारूख अली, हाथीखाना अलीगंज निवासी आमिर खां, चमरौडी दाल मिल के पास के निवासी धनीराम कुशवाहा और व ढीमर मोहाल मर्दननाका निवासी कल्लू ढीमर पर जबरन दबाव बनाकर शहर की बेशकीमती जमीन का बिना पैसा दिए झूठे बैनामे कराने व डराने धमकाने का उल्लेख किया था। इसी वजह से तनाव के चलते उसके पति निशार अहमद की मौत हुई थी।
सुसाइड नोट लेकर वह कोतवाली गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया था। जिस पर उसने 20 जून को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। तब आसमा ने न्यायालय का सहारा लिया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।