फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The second day of the Western Disturbance storm

पश्चिमी विक्षोभ की आंधी-बारिश का दूसरे दिन भी कहर

Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The second day of the Western Disturbance storm
The second day of the Western Disturbance storm - फोटो : BANDA
बांदा। आंधी, बारिश और ओला वृष्टि ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी कहर ढाया। सबसे ज़्यादा नुकसान खेती किसानी को पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अपने यह तेवर 29 अप्रैल तक दिखाएगा। इसके पीछे पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ बताया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिन धूप और बादल का मिला जुला मौसम रहा। 10-15 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। लेकिन शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और घने बादलों के बीच तेज आंधी ने दस्तक दी।
विज्ञापन

पूर्व-पश्चिम दिशा में इस आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलो प्रति घंटा रही। जगह-जगह पेड़ों को नुकसान पहुंचा। बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर रात तक यह मौसम बरकरार था। ठंडी हवा से ने गर्मी से राहत दी। अलबत्ता किसानों के चेहरे पर चिंता छाई रही। ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में गिरे ओलों ने किसानों की उड़ाई नींद
कमासिन। बीती रात मौसम की पलटमारी ने किसानों की नींद उड़ा दी। तेज आंधी के बीच बारिश हुई और कुछ ही देर बाद जमकर ओला गिरे। खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी और कटकर खलिहान में पड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। कई जगह तो ओले पट गए।

बीरा, अमेढ़ी, खेरा, दादौ, मुड़वारा, मटैना आदि गांवों में ओला वृष्टि हुई। बीरा के ग्राम प्रधान देवकुमार ने बताया कि गेंहू और अरहर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लेखपाल को सर्वे के लिए सूचना दी गई है। जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव रामानुज ने किसानों को आर्थिक मदद की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed