फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The road will be four-lane from Kalukuan to Baberu bypass intersection

Banda News: कालूकुआं से बबेरू बाईपास चौराहे तक फोरलेन होगी सड़क

Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The road will be four-lane from Kalukuan to Baberu bypass intersection
कालूकुआं से बबेरू बाईपास के लिए निकली रोड। - फोटो : संवाद
बांदा। शासन ने कालूकुआं चौराहा से बबेरू बाईपास चौराहे तक फोरलेन सड़क के लिए 22.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 11 करोड़ पीडब्ल्यूडी को अवमुक्त कर दिए हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। रोड के बीच में डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा। साथ ही फुटपाथ भी होगा।
विज्ञापन


सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 22 जून को लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखा था और शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की थी। शासन ने महरानी अवंती बाई लोधी चौक कालूकुआं चौराहा से राजा खेत सिंह खंगार चौक पल्हरी तक फोरलेन सड़क के लिए 22 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 11 करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपये पीडब्ल्यूडी को आवंटित किए गए हैं। इस फोरलेन (बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर, एसएच 92) की कुल लंबाई 3.100 किलोमीटर है। बीच में 1.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर का निर्माण होगा। इसके दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़े मार्गों के निर्माण के साथ दोनों तरफ एक-एक मीटर नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाली नहर की पुलिया का पुनः निर्माण कराते हुए इस नवीन मार्ग को कैटआई एवं थर्मोस्टेट आदि का उपयोग करते हुए सुसज्जित किया जाएगा। इस फोरलेन परियोजना के स्वीकृत होने से नगरवासियों को जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी। इसके पहले महाराणा चौक से कचहरी और कचहरी से मुक्तिधाम गेट तक सड़क के चौड़ीकरण के कार्य लगभग पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed