फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The rapist's house should be demolished and he should be hanged: Vishambar Nishad

दुष्कर्मी का तोड़ा जाए घर, मिले फांसी : विशंभर निषाद

Mon, 16 Jun 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The rapist's house should be demolished and he should be hanged: Vishambar Nishad
परिजनों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनि​धिमंडल। - फोटो : संवाद
पैलानी। मासूम से हैवानियत के आरोपी के घर पर तत्काल बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया जाए। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दुष्कर्मी को फांसी की सजा दिलाई जाए। यह मांग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने की।
विज्ञापन

सपा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। परिजनों को सांत्वना देते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि वीभत्स कांड से पूरा जनपद आक्रोशित है। लोगों की मांग है कि आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दिलाई जाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाए और उसकी ऐसी पैरवी की जाए, जिससे आरोपी का बचना मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन

बांदा बार एसोसिएशन व अन्य बार संघों में काम कर रहे अधिवक्ताओं से दुष्कर्मी की पैरवी न करने की अपील की। कहा कि जल्द ही बार संघ के पदाधिकारियों से मिलकर दिवंगत मासूम के परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूरी करे, जिससे लोगों में न्याय के प्रति विश्वास जग सके। कहा कि मामले की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कार्यालय में दी जाएगी। साथ ही मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सांसद कृष्णा पटेल, सांसद हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी अजेंद्र लोधी, विधायक ऊषा मौर्य, एमएलसी मान सिंह, प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, प्रमोद निषाद, दिलीप लखेरा, उमेश यादव, इंद्रजीत यादव, किरन यादव, सुमन दिवाकर, मौसमी कोटार्य, अर्चना पटेल, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed