{"_id":"688e6017a40a2d74eb0ead5a","slug":"the-rape-accused-who-was-released-on-bail-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-bnd1006-131029-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमासिन। दुष्कर्म के मामले में पांच महीने की जेल काटने के बाद जमानत पर बाहर आए युवक ने शनिवार सुबह पंखे के सहारे रस्सी बांधते हुए फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बड़े भाई ने मुकदमा कराने वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह शुभम उर्फ सूर्यप्रताप सिंह (24) ने मकान की दूसरी मंजिल में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खाना खाने के लिए बुलाने गई भाभी काजल ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। बड़े भाई धीरेंद्र ने बताया कि 25 दिसंबर 2024 को गांव के ही एक व्यक्ति ने शुभम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच जनवरी को जेल भेज दिया था। 25 जून को जमानत पर वह जेल से बाहर निकला था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले प्रताड़ित कर रहे थे और परिवार को धमकी दे रहे थे। इसी से परेशान होकर शुभम ने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।