{"_id":"6aeb815dc8f0709ba30f4794","slug":"the-rape-accused-who-escaped-from-the-police-station-reached-the-sp-office-and-said-that-the-police-will-shoot-him-banda-news-c-212-1-bnd1020-154315-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसपी कार्यालय पहुंचा थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी, बोला-पुलिस गोली मार देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसपी कार्यालय पहुंचा थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी, बोला-पुलिस गोली मार देगी
विज्ञापन
फोटो-10-आरोपी मलखान यादव। स्रोत: पुलिस
बांदा। बिसंडा थाने से रविवार तड़के हथकड़ी की रस्सी खोलकर भागा दुष्कर्म का आरोपी मलखान यादव (30) बुधवार को फिल्मी अंदाज में एसपी कार्यालय पहुंच गया।
वकील के साथ पहुंचे आरोपी ने कहा कि पुलिस गोली मार देगी, इसलिए यहां आया हूं। यह भी बताया प्रेमिका से एक बार मिलने के लिए थाने से भागा था।
उधर, वन स्टॉप सेंटर में संरक्षित चार माह की गर्भवती किशोरी की मंगलवार देर रात हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को सर्जरी भी करनी पड़ी।
तीन दिन से जिस आरोपी की तलाश में पुलिस जिले भर की खाक छान रही थी, वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खुद एसपी कार्यालय पहुंच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मलखान यादव अपने वकील के साथ वहां पहुंचा।
उसे बिसंडा पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ा था। उस पर एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसे थाने में हथकड़ी लगाकर रखा था। हथकड़ी की रस्सी का दूसरा सिरा हवालात की सलाखों से बांधा गया था। रविवार तड़के करीब 4:12 बजे मलखान ने हथकड़ी की तरफ से रस्सी खोल ली और भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में वह कुर्ते में हाथ लपेटकर भागता नजर आया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह तीन दिन से अधिवक्ता के संपर्क में था और न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं हो सका। उसे डर था कि पुलिस पकड़ने पर उसे गोली मार देगी। इसी वजह से वह अधिवक्ता के साथ सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया। साथ ही यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि थाने से भागने में किसी पुलिसकर्मी या अन्य ने तो उसकी मदद नहीं की थी।
दो बार वन स्टॉप सेंटर में किशोरी से मिलने पहुंचा था
जिस किशोरी से दुष्कर्म करने का मलखान पर आरोप है, वह चार माह की गर्भवती थी। पुलिस ने पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा था। आरोपी का कहना है कि पीड़िता उसकी प्रेमिका है, इसी के चलते वह दो बार जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में उससे मिलने पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह परेशान हो गया और उसे समझ नहीं आया कि आखिर क्या करे। मलखान ने बताया कि वह बस एक बार उसे देखना चाहता था।
आरी से काटी हथकड़ी, तीन दिन तक भागता रहा
बांदा। बिसंडा थाने से हथकड़ी के साथ भागे आरोपी मलखान के एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने हथकड़ी को आरी से काट दिया था। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए वह दिन-रात इधर से उधर भागता रहा।
हैरानी की बात यह है कि अकेले आरोपी ने पूरे पुलिस महकमे को चकरघिन्नी बना दिया। वह शहर से लेकर देहात तक घूमता रहा और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। यहां तक कि वह एसपी कार्यालय पहुंच गया, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका।
आरोपी मलखान ने बताया कि उसका भागने का इरादा नहीं था। जब उसे पता चला कि पीड़िता गर्भवती है तो वह उससे एक बार मिलकर उसे आशीर्वाद देना चाहता था। इसके बाद वह लौटने वाला था, लेकिन तीन दिन तक मुलाकात नहीं हो सकी तो उसकी उम्मीद टूट गई।
कटी हथकड़ी पुलिस ने बरामद की
गांव बरगहनी से बरामद हुई कटी हुई हथकड़ी पुलिस ने मलखान की गिरफ्तारी के बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बरगहनी से कटी हुई हथकड़ी बरामद की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मलखान सनकी है। पहले भी एनडीपएस एक्ट में वह जेल जा चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात पीड़ित किशोरी के पिता से हुई। इसके बाद दोनों को दोस्ती हो गई और वह किशोरी को लेकर चला गया। 31 अक्तूबर को ही पुलिस ने दोनों को ढूंढा था। इसके बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर और आरोपी को थाने भेजा गया था।
पीड़िता ने भी किया हंगामा, आरोपी को बुलाने की जिद
गर्भवती पीड़िता के पेट में दर्द होने पर मंगलवार देर रात उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां जांच में पता चला कि उसका गर्भपात हो गया है और उसकी जान बचाने के लिए सर्जरी करनी होगी। इस पर पीड़िता ने हंगामा शुरू कर दिया। वह आरोपी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। बाद में समझाने पर किसी तरह वह सर्जरी के लिए तैयार हुई। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उसकी जान बचाई।
लापरवाह थानेदार और पुलिसकर्मियों पर गिर सकती गाज
आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई थी। इनमें हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, रात्रिकालीन अधिकारी एसआई सतेश मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक और थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इन पर कार्रवाई की संभावना है। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
वर्जन
बिसंडा थाने से भागे दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी मलखान को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हथकड़ी भी बरामद कर ली गई है।
-शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक।