फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The question was worded encounter racial

जातीय उत्पीड़न से सवाल पर हुई शब्दों में मुठभेड़

Fri, 02 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The question was worded encounter racial

शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर प्रेम सिंह की बगिया में साहित्यकारों, चिंतकों एवं विचारकों का डेरा है। सभी के अपने-अपने तर्क है। पूरा परिसर चिंतन, मनन करने वालों की भीड़ से भरा है।

विज्ञापन


अलग-अलग सत्र में बंटी इस कार्यशाला में शब्दों से मुठभेड़ चल रही है। सभी के तर्क अलग हैं, लेकिन जातिवाद और उत्पीड़न के सवाल पर सभी के अर्थ एक जैसे हैं।
विज्ञापन


जनवादी लेखक संघ की तीन दिवसीय कार्यशाला में सुबह से ही साहित्यकारों, लेखकों एवं विचारकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। कुछ तो गुरुवार रात में ही पहुंच गए थे। सुबह इलाके में अलग तरह की शख्यियतें दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दाड़ी,  हवाई चप्पल और कंधे पर टंगा झोला एक अलग तरह के परिवेश की छाप छोड़ रही थी। करीब 11 बजे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।

पहले सत्र को संबोधित करते हुए प्रकाश करात ने कहा कि संप्रदायवाद कभी भी समाज व देश के लिए न तो हितकर था और न ही रहेगा। इसे बढ़ावा देने वाली ताकतों को नेस्तनाबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में वर्गीय शोषण को खत्म करना है तो जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा।

करात ने इतिहासकार डीडी कोसांबी के हवाले से कहा कि जाति व्यवस्था हमारे यहां उत्पादन संबंधों का हिस्सा रही है। इसके खात्मे की उम्मीद पूंजीवाद के दौर से लगाए बैठे हैं, लेकिन यह उम्मीद गलत साबित हुई। आज जब भारत भी उत्पादन पद्धति पूंजीवादी है और जातीय व्यवस्था कायम है।

इससे पहले उद्घाटन सत्र का संचालन कर रहे लेखक बजरंग बिहारी ने कार्यशाला की पृष्ठभूमि और ब्योरा पेश किया। मेजबान जनवादी लेखक संघ के स्थानीय संयोजक सुधीर सिंह ने बताया कि कार्यशाला मेें नौ प्रांतों से आए लेखक व विचारक भाग ले रहे हैं।


प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने अतिथितियों का स्वागत किया। चार अक्तूबर तक चलने वाली कार्यशाला में मुख्य विषय- आंबेडकरवाद और मार्क्सवाद : पारस्परिकता के धरातल में निर्धारित है। रोजाना इसी से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed