{"_id":"6adb9faf76968ed3f6077cb9","slug":"police-did-not-get-custody-remand-hearing-on-the-26th-banda-news-c-212-1-sknp1006-153776-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस को नहीं मिला कस्टडी रिमांड, सुनवाई 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस को नहीं मिला कस्टडी रिमांड, सुनवाई 26 को
विज्ञापन
फोटो-13-एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद महेंद्र पाल वर्मा की पुत्रवधू। संवाद
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को न्यायालय से हत्यारोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड नहीं मिल सकी। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 26 अक्तूबर तारीख दी है। पूर्व में न्यायालय ने शेष हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट तामील कराया था, लेकिन हत्यारोपी महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके।
पुलिस ने जेल में बंद पांच हत्यारोपियों में से दो का कस्टडी रिमांड अर्जी न्यायालय में दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई शुक्रवार को थी। न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए अब 26 अक्तूबर की तारीख दी है। उधर, इस कांड में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच जारी है। पुलिस नंदवारा और आसपास के गांवों में आरोपियों की टोह में डेरा डाले है। इस कांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पांचों आरोपी फिलहाल जेल में हैं, जबकि चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इनमें पूर्व मंत्री के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि न्यायालय से कस्टडी रिमांड नहीं मिल सका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
-- -
हत्यारोपी की पुत्रवधू ने ससुर व वादी का लाई डिटेक्टर व नार्को टेस्ट कराने की उठाई मांग
बांदा। नंदवारा में हुए दोहरे हत्याकांड में हत्यारोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा की पुत्रवधू कोमल सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री, डीआईजी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर नंदवारा में हुए दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, नार्को टेस्ट व लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है।
कोमल सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि बीती 30 सितंबर की रात को नंदवारा गांव निवासी भइयाराम के दो नाबालिग पुत्रों के शव पानी से भरे गड्ढे में पड़े मिले थे। इस हत्याकांड में उनके ससुर महेंद्र पाल वर्मा का राजनीतिक कॅरिअर बर्बाद करने के उद्देश्य से रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता व प्रधानी के चुनाव की रंजिश की वजह से ससुर को नामजद किया गया है। महेंद्र पाल वर्मा का कोई लेना देना नहीं है। इस प्रकरण में मांग के बावजूद सीबीआई जांच का आदेश नहीं हुआ है। ससुर की बेगुनाही को साबित करने के लिए ससुर का लाई डिटेक्टर टेस्ट व नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। जब तक उनके ससुर निर्दोष व दोषी साबित न हो जाएं तब तक उनकी गिरफ्तारी में छूट प्रदान की जाए। कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच व सत्यता के लिए मुकदमे में वादी भइयाराम का भी नार्को टेस्ट व लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जाना चाहिए। (संवाद)
-- -- -- -- --
पीड़ित से मिलीं गुलाबी गैंग की संपत पाल
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदवारा में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दो मासूम बच्चों की हत्या जैसे गंभीर मामले में कार्रवाई प्रभावी होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बनी रहे। उन्होंने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। (ब्यूरो)