फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The property of 813 defaulters consumers will be attached

Banda News: बकायेदार 813 उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क होगी

Tue, 25 Jul 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The property of 813 defaulters consumers will be attached
बांदा। शहरी क्षेत्र के 813 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक लाख से अधिक बिल बाकी है। इन सभी पर बिजली विभाग का 14 करोड़ से अधिक का बकाया है। प्रशासन ने बकाया जमा न करने वाले इन उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा खंगालने व एकत्रित करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अफसरों पर शासन स्तर से दबाव है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने 2017 से लेकर अब तक के एक लाख के अधिक के 813 बकायेदारों की सूची बनाकर आरसी जारी की है। विभागीय अफसरों का कहना है कि वसूली के लिए लाइनमैनाें से लेकर अफसरों तक को बकायेदारों के घर भेजा गया। तमाम आश्वासनों के बाद भी उन्होंने बकाया बिल जमा नहीं किया। अब बिजली विभाग से आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में लग गया है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा एकत्र करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन




एक लाख से अधिक के बकायेदार

वर्ष उपभोक्ता धनरशि

2017-18 22 3725000

2018-19 54 13167000

2019-20 29 6126957

2020-21 117 28625602

2021-22 246 5741078

2022-23 345 85320233

योग 813 14,27,05,877

वर्जन...

उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए विभाग की हर कोशिश नाकाम रही है। मजबूरन एक लाख से अधिक वाले बकायेदारों को आरसी जारी कर दी गई है। अब राजस्व विभाग भू-राजस्व की भांति इनसे वसूली करेगा। -प्रकाश देव, अधिशासी अभियंता, शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed