फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The progress and misery of the village will be visible on the PAI portal

Banda News: पीएआई पोर्टल पर दिखेगी गांव की तरक्की और बदहाली

Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The progress and misery of the village will be visible on the PAI portal
बांदा। हर गांव की तरक्की और बदहाली की पूरी तस्वीर अब पंचायती राज विभाग के एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर दिखेगी। पंचायती राज विभाग अन्य 11 विभागों के सहयोग से ब्यौरा तैयार करेगा। 100 मानकों और 116 बिंदुओं के आधार पर प्रत्येक ग्राम पंचायत का मूल्यांकन होगा। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 469 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें विकास कार्यों की स्थिति, कहां और कितना काम बाकी है, सब कुछ पोर्टल पर दर्ज होगा। सरकार ने जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए खासा बजट दिया है लेकिन ग्राम पंचायतों में लापरवाही के चलते तेजी से काम नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा गांव के विकास के लिए अन्य कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

गांव में कितना विकास और कहां कितने विकास की जरूरत है। इसका पूरा डाटा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों के लिए 116 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। वहीं 100 मानकों का प्रत्येक पंचायत का डेटा जुटाया जाएगा। एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर यह डेटा नजर आने पर वहां की सुख समृद्धि से लेकर कई बिंदु सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रत्येक बिंदु पर स्थिति का आंकलन इस पोर्टल से लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए पंचायतों के काम का आंकलन भी इसी पोर्टल से किया जाएगा। पंचायतों के लिए 16 वें वित्त की राशि का निर्धारण भी इसी पोर्टल से किया जाएगा।


वर्जन
-कर्मचारियों को डाटा जुटाने की प्रक्रिया से लेकर अपलोड करने तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। -राजेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed