फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The priest was locked in the room and beaten for extortion

रंगदारी के लिए पुजारी को कमरे में बंद कर पीटा

Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The priest was locked in the room and beaten for extortion
घायल महंत। - फोटो : BANDA
अतर्रा। मंदिर के पुजारी को दबंगों ने वाहन से घसीटकर जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने प्रधानपति सहित छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव का है। यहां स्थित मंदिर आश्रम में इसी गांव के रामसुहावनदास यादव पुत्र रामजियावन आश्रम में रहता है। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पुजारी ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने वाहन पर आश्रम से जा रहा था। वाहन ड्राइवर चला रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में प्रधानपति सहित आधा दर्जन लोगों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर उसे बलपूर्वक कमरे में घसीट ले गए। वहां बुरी तरह मारापीटा। मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मनीपुर गांव के लालमन यादव मान सिंह, लवलेश, मुन्ना, लल्ला और अवधेश के खिलाफ रंगदारी वसूलने सहित धारा 147, 148, 149, 386, 387, 342, 326 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। जिसमें 20 हजार रुपये वसूल ली। 30 हजार रुपये और लेने के लिए कमरे में बंद कर मारापीटा। थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed