फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The prestige of Brahmin community is due to Lord Parshuram: Lalu

भगवान परशुराम से ही है ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा : लालू

Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The prestige of Brahmin community is due to Lord Parshuram: Lalu
बांदा। ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति को मजबूत करने और सर्वसमाज की अगुवाई करने के लिए ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। कहा कि भगवान परशुराम से ही ब्राह्मण समाज में प्रतिष्ठा है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर कालूकुआं सिथत एक हॉल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया और भगवान परशुराम की आराधना के बाद सभी उन्हें याद किया। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस ब्राह्मण समाज के पीछे सभी सियासी दलों को चलना चाहिए, समाज के लोगों की उदासीनता की वजह से उसका उपेक्षित होना चिंता का विषय है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक जगतराम त्रिपाठी ने ब्राह्मण युवाओं को अपने पहचान चिन्हों से जोड़ने का आह्वान किया। बताया कि प्रत्येक ब्राह्मण को गायत्री मंत्र, संध्या वंदन, यज्ञोपवीत, तिलक, शिखा की परंपरा से जोड़ना जरूरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने अपनी सनातन संस्कृति को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि व्यक्ति की निष्ठा किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति से हो सकती है, लेकिन ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा केवल भगवान परशुराम से ही है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, चंद्रभान शुक्ला, राजू द्विवेदी, गणेश अवस्थी, जगराम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में उत्कृष्ट करने वाले बच्चे सम्मानित
बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का प्रदर्शन करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। राधिका त्रिपाठी, स्वास्तिका शुक्ला, यशोवर्धन तिवारी आदि मेधावी इनमें शामिल रहे। वहीं पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला को श्रीमंत बाजीराव पेशवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच ने किया संगीतमयी सुंदरकांड पाठ व हवन पूजन
बांदा। अखंड भारत विप्र एकता मंच ने अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर सुंदरकांड का संगीयमयी पाठ व हवन-पूजन का कार्यक्रम किया। तिंदवारी रोड स्थित एक हाल में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिनेश शुक्ला लाला व मयंक द्विवेदी, अभिषेक बाजपेयी ने भगवान परशुराम का विधि विधान से पूजन किया। संगठन जिलाध्यक्ष आकाश दीक्षित, रितेश त्रिपाठी, राज द्विवेदी, श्यामबाबू त्रिपाठी, संदीप पांडेय,अखिल भारत ब्राह्मण एकता परिषद जिलाध्यक्ष नवीन तिवार, संजय दीक्षित, सचिव अनिल तिवारी,रामकृष्ण त्रिपाठी, क्षितिज त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी आदि सुंदरकांड पाठ में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed