फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The police sent the woman who was wandering for one and a half years to her home in Jaipur

Banda News: डेढ़ वर्ष से भटक रही महिला को पुलिस ने उसके घर जयपुर भेजा

Sun, 03 Aug 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The police sent the woman who was wandering for one and a half years to her home in Jaipur
बांदा। राजस्थान की रहने वाली लगभग डेढ़ वर्ष से घर से भटकी मानसिक मंद महिला को गिरवां पुलिस ने परिजनों की पहचान कराकर उसके घर जयपुर ले जाकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिरवां पुलिस ने 31 जुलाई को मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर से एक मानसिक मंद महिला को बरामद किया था। गिरवां पुलिस ने महिला को अपनी अभिरक्षा में लेकर भोजन आदि कराया था। उसके परिजनों से जानकारी के प्रयास किए गए थे। महिला की ओर से बताए गए सभी अस्पष्ट पतों को थानाध्यक्ष गिरवां चंद्रप्रकाश तिवारी ने पुष्टि कराने के प्रयास किए। जानकारी पर पता चला कि महिला राजस्थान के जयपुर के शहीद अब्दुलनगर थाना जालूपुरा की रहने वाली है। उसका नाम रुबीना पत्नी माजिद है।
विज्ञापन

फोन पर परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक मंद है। कुछ दिनों पहले घर से भटक गई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं, बांदा नहीं आ सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के आदेश पर थानाध्यक्ष गिरवां निजी वाहन से महिला को परिजनों को सकुशल सुपुर्द करने के लिए आरक्षी प्रहलाद, महिला आरक्षी सोनी तथा महिला आरक्षी चांदनी को रवाना किया। पुलिस टीम ने जयपुर पहुंचकर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed