{"_id":"6560f60969a13e32c90160f4","slug":"the-paths-leading-to-the-roof-will-be-closed-by-locking-the-gate-banda-news-c-212-1-sknp1006-4726-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गेट पर ताले डाल बंद होंगे छत की ओर जाने वाले रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गेट पर ताले डाल बंद होंगे छत की ओर जाने वाले रास्ते
Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब छत की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद किए जाएंगे। रास्ते में पड़ने वाले गेटों पर ताले डाले जाएंगे। इसके अलावा वार्ड ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक व एनआईसीयू विभाग व घुमावदार कॉरीडोर 15 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में नौ नवंबर को अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव की प्रसूता पंचवटी (40) का शव सर्जरी ब्लॉक की बिल्डिंग में चल रहे एनआईसीयू वार्ड के पीछे नाली में औधे मुंह पड़ा पाया गया था। इस मामले की जांच में मेडिकल कॉलेज के 11 अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए थे। जिनके खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सर्जरी ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक की इमारत व इनके अंदर से होकर गुजरे घुमावदार कॉरीडोर को चिह्नित किया है। सर्जरी ब्लाॅक के एनआईसीयू वार्ड पर गेट व पीछे की ओर तीन कैमरे, वार्ड ब्लॉक के गेट से लेकर अंदर तक तीन कैमरे, घुमावदार कॉरीडोर पर नौ कैमरे लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। कुल 15 कैमरे और लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानाचार्य ने बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से एक शिफ्ट में 12 सुरक्षा गार्डों की जगह 30 गार्ड तैनाती करने का प्रस्ताव तैयार किया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 36 गार्ड तैनात हैं। उन्होंने प्रस्ताव में 36 और गार्ड की जरूरत बताई है। इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बांदा। लापरवाही में 11 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. एसके कौशल ने वार्ड ब्लाॅक, सर्जरी ब्लॉक, एनआईसीयू वार्ड, महिला व पुरुष इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। बताया कि अब किसी भी वार्ड में भर्ती मरीज को अगर दूसरे वार्ड में भर्ती किया जाता है तो उसका पूरा लेखा जोखा तैयार किया जाएगा।
बांदा। पुलिस अभी भी घटना को हादसा मानकर ही जांच कर रही है। हत्या व दुष्कर्म जैसा तथ्य सामने नहीं आ सका है। हालांकि पुलिसिया जांच की बात करें तो यह शुरू से ही लचर रही है। पुलिस ने बिना किसी एक्सपर्ट की टीम के क्राइम सीन का खाका तैयार कर लिया था।