फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The pagoda echoed with the shouts of Bam-Bam Bhole

Banda News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

Mon, 21 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the shouts of Bam-Bam Bhole
बांदा। नागपंचमी पर शिवालयों में घंटा घड़ियाल के साथ बम-बम भोले के जयघोष देर रात तक गूंजते रहे। ओम नम: शिवाय (पंचाक्षर मंत्र) की भी गूंज रही। सबसे ज्यादा भीड़ बांदा के बामदेवेश्वर मंदिर व कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में रही। यहां देर शाम तक श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। फल, फूल बेलपत्र आदि चढ़ाया।
विज्ञापन


शहर के कैलाशपुरी स्थित बामदेवेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। कतार में खड़े भक्तों का नंबर आया तो उन्होंने गुफा में स्थित शिवलिंग का जलभिषेक कर पूजन अर्चन किया। बाद में श्रद्धालुओं ने बांबेश्वर पर्वत पर स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन कर मौसम का आनंद लिया। मंदिर के नीचे लगे मेले में खरीदारी की। इसके अलावा संकट मोचन, काली देवी, महेश्वरी देवी आदि मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। उधर, कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बाद में दुर्ग का आवलोकन किया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा अतर्रा, बबेरू, नरैनी व तिंदवारी में भी मंदिरों भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed