फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The murder of a young man who went to accuse sister of indecency

बहन से बदसुलूकी का उलाहना देने गए युवक की पीटकर हत्या

Sun, 29 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man who went to accuse sister of indecency
The murder of a young man who went to accuse sister of indecency - फोटो : BANDA
ओरन। बहन से अभद्रता का उलाहना देने पहुंचे युवक की पड़ोसी दबंगों ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंचे पिता को भी पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में पिता को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दंपती समेत तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से तनाव होने पर गांव में पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बहन की अगले माह शादी तय है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में शनिवार की देर रात परशुराम वर्मा की पुत्री प्रेमता घर के बाहर बैठी थी, तभी पड़ोसी युवक ने कई बार फब्तियां कस दीं। प्रेमता ने इसकी जानकारी अपने भाई प्रेमबाबू (20) और पिता परशुराम वर्मा (52) को दी। पिता-पुत्र दोनों पड़ोसी के घर उलाहना देने पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दबंगों ने हमला कर दिया। परशुराम वर्मा और उसके पुत्र प्रेमबाबू ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर कुछ देर बाद यूपी-112 पुलिस कर्मी आ गए और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस के जाते ही दबंगों ने फिर धावा बोल दिया और घर में घुसकर लाठियों से परशुराम और उसके पुत्र प्रेमबाबू को बुरी तरह पीट दिया। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान प्रेमबाबू ने दम तोड़ दिया। परशुराम की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की बहन प्रेमता की तहरीर पर आरोपी जयकरण, उसकी पत्नी हीरामनी और पुत्र लालबाबू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। एहतियातन मृतक और आरोपियों के घर पर पुलिस तैनात की गई है।

शादी की खुशियां मातम में बदली
चचेरे भाई बबलू ने बताया कि प्रेमता की शादी 27 जून को तय है। घर में शादी की खुशियां चल रही थीं। भाई की हत्या के बाद अब मातम पसरा हुआ है।
पुलिस चेत जाती तो बच जाती प्रेम की जान
दोनों पड़ोसियों के बीच करीब एक साल से रंजिश चली आ रही है। परशुराम का भांजा गांव की युवती को कहीं ले गया था, तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। मामला पुलिस में भी पहुंचा था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को यह रंजिश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। परिजनों ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की होती तो शायद प्रेमबाबू की जान बच जाती। वह एकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed