फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The models made of the navigators got praise

नौनिहालों के बनाये मॉडलों को मिली शाबासी

Sun, 24 Nov 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The models made of the navigators got praise
The models made of the navigators got praise - फोटो : BANDA
फोटो:- 24 बीएनडीपी 1 :-कला व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते डीआईओएस विनोद कुमार।
विज्ञापन

फोटो:- 24 बीएनडीपी 2:-बच्चों द्वारा बनाए गए माडल देखते अभिभावक ।
नौनिहालों के बनाये मॉडलों को मिली शाबासी
कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बताई मॉडल की विशेषता
जूनियर और सीनियर के बच्चे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल (गूलरनाका) में रविवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने अपनी काबलियत का प्रदर्शन किया। नौनिहालों के प्रयासों को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अभिभावकों और अन्य आगंतुकों ने सराहा।
कला वर्ग जूनियर में सदफ फातिमा (कक्षा-1) का माचिस से बनाया गया सोफासेट अव्वल रहा। महफूज एवं उम्मे रूशदा के पेन स्टैंड और अलमारी को दूसरा स्थान मिला। हुसैनी (कक्षा-4) वारिसी (कक्षा-3) के बनाए गए स्टिक लैंप और तितली तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में जोया (कक्षा-9) का घोंसला प्रथम रहा। इसी कक्षा की अरीबा उम्मे हबीबा की वाल हैंडिंग और रोज वाल हैंडिंग को दूसरा स्थान मिला। शिवानी का मिरर और कशिश का क्रिसमस लैंप माडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में भूकंप एलार्म और चंद्रयान-2 के माडल अव्वल रहे। मृदा संरक्षण और लेजर लाइट सिक्योरिटी अलार्म दूसरे स्थान पर रहे। सोलर कृषि और वैक्यूम क्लीनर के मॉडल को तीसरा स्थान मिला। स्कूल प्रबंधक (टीचिंग) डा. शबाना रफीक ने बच्चों को शाबासी और मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रफीक ने भी मेधावी बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रबंध समिति सचिव डॉ. शेख सादी जमां ने नौनिहालों के प्रयासों को नायाब बताया। प्रबंध समिति की सीमा नंदा, निशा गुप्ता रश्मी, अंजू दमेले और महिला डिग्री कालेज के डा. जितेंद्र वर्मा ने निर्णायकों की भूमिका अदा की। महिला डिग्री कालेज की माया वर्मा सहित मौलाना फरीद अहमद व हाफिज अनस अहमद (हथौरा) पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश, सपा नेता मुशीर अहमद, रफीक अहमद, मौलवी वहाउद्दीन, हांजी हिफजुर्रहमान, जोत्सना पुरवार सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन मुसाब अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed