{"_id":"67fc0a563e99394e7e068b04","slug":"the-miscreants-shot-the-bullion-trader-and-looted-gold-and-silver-worth-rs-16-lakh-banda-news-c-212-1-bnd1006-124916-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये का सोना-चांदी लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये का सोना-चांदी लूटा
Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। दुकान बंद कर बाइक शनिवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र पर बदमाशों ने रोककर तमंचा तान दिया। 16 लाख के सोने-चांदी के जेवर और सात हजार रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को बहेरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इधर, पुलिस ने दर्ज की गई रिपोर्ट में सात हजार रुपये और कुछ जेवरों का हवाला दिया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड चौकी अंतर्गत ग्राम तेंदुही निवासी सर्राफा व्यवसायी मिथलेश सोनी (54) अपने पुत्र पंकज (26) के साथ बहेरी गांव में स्थित दुकान बंद कर शनिवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। बछेही मोड़ के पास पीछे से दो बाइकों में सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने तीन किलो चांदी, 150 ग्राम सोना और सात हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
पीड़ित मिथलेश के मुताबिक जेवरों की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये है। बैग छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसके बेटे पंकज की बाईं जांघ में लगी। इसके बाद बदमाश बहेरी की ओर बाइक से भाग निकले। पिता मिथिलेश सोनी ने शोर मचाया तो खेतों में मौजूद किसान व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उसने गांव के प्रधान अशोक सिंह को फोन पर सूचना दी। प्रधान करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंचे और चौकी खुरहंड, थाना गिरवां व पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। 20 मिनट में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल पंकज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। खबर पाकर डीआईजी राजेश एस. और एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
एसपी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए एसओजी और एक अन्य पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। इधर, गिरवां थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि मिथलेश की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूट की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि सात हजार रुपये लूट की जानकारी है। जेवर आदि के बारे में पता किया जा रहा है।