{"_id":"2cd4f1b27b774b9e64e8ed7c3fa7478b","slug":"the-minimum-temperature-drop-and-dropped-two-degrees-the-sun-is-also-ineffective-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम तापमान में और गिरावट, दो डिग्री और गिरा, धूप भी रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम तापमान में और गिरावट, दो डिग्री और गिरा, धूप भी रही बेअसर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व तक तापमान में सुधार के बाद फिर पारा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा तो 19 डिग्री पर स्थिर रहा, पर न्यूनतम पारा में दो डिग्री की गिरावट आई। गलन से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भर से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। 14 दिसंबर को अधिकतम पारा 17 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से जोरदार ठंड का आगाज हुआ, लेकिन 15 और 16 को मौसम साफ रहा तो पारा में सुधार हुआ। इसके बाद बुधवार को को अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे गिरा और धूप के बाद भी गलन महसूस हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यूनतम पारा में 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम बताया गया। केंद्रीय जल आयोग में मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों से आ रहीं सर्द पछुआ हवाएं ठंड में इजाफा कर रही हैं।
विज्ञापन
अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना है। उधर, उप जिलाधिकारी विनय पाठक ने 175 गरीबों को मंडी परिसर में कंबल बांटे। उन्होंने बताया कि गल्ला मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष साहू व अन्य व्यापारियों ने यह कंबल उपलब्ध कराए थे। दफ्तरा गांव में भी कंबल बांटे गए। सरकारी कंबलों का वितरण भी किया गया।