{"_id":"0009d667528c289baaa913771eebde24","slug":"the-mercury-dropped-rain-hamirpur-10-and-2-mm-rainfall-in-banda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में फिर मौसम की मार, बारिश से पारा गिरा, हमीरपुर में 10 और बांदा में 2 मिमी वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में फिर मौसम की मार, बारिश से पारा गिरा, हमीरपुर में 10 और बांदा में 2 मिमी वर्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते तक ढर्रे पर रहे मौसम ने बुंदेलखंड में फिर पलटी मारी है। शनिवार को घने बादलों और बारिश के बीच ठंडी हवाओं ने कई दिनों से लगातार छलांग लगा रहे तापमान को औंधे मुंह नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
ठंड को रुकसत मानकर बेपरवाह हुए लोगों को फिर बचाव के तरीके अपनाने पड़े। हमीरपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। बांदा में 2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। महोबा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। चित्रकूट में मौसम नहीं गड़बड़ाया। बांदा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम 10 रहा।
विज्ञापन
हमीरपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई और यह 19 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट में मौसम ज्यादा नहीं गड़बड़ाया। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। महोबा में 2 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम 21.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम ने यूटर्न लिया है। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।