फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The life of the booth president went to celebrate the victory

जीत का जश्न मनाने में गई बूथ अध्यक्ष की जान

Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The life of the booth president went to celebrate the victory
मृतक भाजपा बूथ अध्यक्ष के परिजनों को ढांढस बंधाते विधायक प्रकाश द्विवेदी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा की जीत का जश्न मना रहे बूथ अध्यक्ष की नाले में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। विधायक समेत भाजपा नेताओं ने शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष अंकित गुप्ता उर्फ सोनू (24) पुत्र वृंदावन गुरुवार की देर शाम भाजपा की जीत के जश्न में मना रहा था। डीजे की धुन में भाजपाइयों के साथ थिरक रहा था। तभी वह गहरे नाले में जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि मृतक रेलवे की तैयारी कर रहा था। दो भाइयों में बड़ा था। उधर, बूथ अध्यक्ष की मृत्यु की खबर पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित शिवपूजन गुप्ता, राम प्रसाद सोनी, रजत सेठ, डा.रामराज गुप्ता, नरेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed