{"_id":"68a21af14a125b54f00ea229","slug":"the-laborer-died-during-treatment-banda-news-c-212-1-sknp1006-131814-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ा
विज्ञापन
बांदा। अहमदाबाद में मजदूर के साथ की गई मारपीट की घटना के सातवें दिन शनिवार को मजदूर ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिल्ला थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। युवक के साथ ठेकेदार व उसके साथियों ने मारपीट की थी।
चिल्ला निवासी रामगोपाल ने बताया कि उसका भाई गयादीन (40) अहमदाबाद में रहकर शटरिंग का काम करता था। आरोप है कि वहां 10 अगस्त को ठेकेदार रमेश कुमार और उसके साथियों ने मजदूरी के हिसाब-किताब को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में गयादीन गंभीर घायल हो गया था। अहमदाबाद पुलिस ने उसे अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसके मजदूर साथियों ने उसे बांदा भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार की रात करीब 12 बजे के बाद उसने दम तोड़ दिया।