{"_id":"60afdc548ebc3e751e1c75ba","slug":"the-house-of-four-houses-burnt-by-fire-banda-news-knp630747732","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में आग से चार घर और गृहस्थी जल गई। राजस्व अधिकारियों ने अग्निकांड स्थल का निरीक्षण कर गृह स्वामियों को मदद का भरोसा दिलाया है।
बुधवार की रात अछरौड़ गांव निवासी महेंद्र पाल यादव के खपरैल में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में आग ने पड़ोसी रामपाल दुबे, नत्थू और रंजन यादव के घरों को भी चपेट में ले लिया। परिजनों ने भागकर जान बचाई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी घरों की गृहस्थी और अनाज जल चुका था। गृहस्वामी आग लगने की वजह नहीं बता सके। अग्निकांड की सूचना पर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने राजस्व कर्मियों के साथ निरीक्षण किया। (संवाद)