फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The history-sheeter took the teenager away

किशोर को उठा ले गया हिस्ट्रीशीटर

Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The history-sheeter took the teenager away
ओरन/कमासिन (बांदा)। मात्र तीन बीघा जमीन की रंजिश में गांव के दबंग हिस्ट्रीशीटर ने सोमवार को तड़के 15 वर्षीय किशोर का घर के दरवाजे पर सोते समय अपहरण कर लिया। पलंग से घसीटते हुए ले जाते समय पास में सो रहीं मां और बहन जाग गईं और पीछा किया। अपहरणकर्ता ने तमंचे से फायर करके उन्हें डराकर वापस लौटा दिया। एसपी समेत भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश में दबिश और कांबिग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपहृत की मां ने हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य को भी नामजद किया गया है। कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सोमवार को तड़के करीब दो बजे राजकुमार कुशवाहा का सबसे छोटा बेटा राघवेंद्र कुशवाहा दरवाजे पर चारपाई में सो रहा था। पास में मां कुसुमकली और बड़ी बहन सरिता सो रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच तड़के गांव का दबंग वीरेंद्र सिंह अपने साथी संतु नाई के साथ आया और राघवेंद्र को पलंग से घसीटकर ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर मां और बहन जाग गईं और कुछ दूर तक पीछा किया। दबंग ने तमंचे से फायर कर उन्हें डरा दिया। मां और बहन भागकर घर आईं और अन्य परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह एसपी अभिनंदन, एएसपी महेंद्र सिंह चौहान और सीओ सियाराम बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। कई टीमों ने तमाम स्थानों पर दबिश दीं। कांबिग भी शुरू कर दी।
सोमवार को पूरा दिन पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी रही। सीओ सियाराम ने बताया कि अपहृत किशोर की मां ने गांव के वीरेंद्र सिंह को नामजद करते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीरेंद्र हिस्ट्रीशीटर बताया गया है, उस पर कमासिन थाने में लगभग दो दर्जन केस दर्ज हैं।
अपहृत किशोर का पिता राजकुमार मजदूरी के लिए चंडीगढ़ में है। उधर, देर शाम पता चला कि थाना क्षेत्र के बिलगांव में मुख्य आरोपी के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
बैनामे से नाराज था हिस्ट्रीशीटर
कमासिन/ओरन। किशोर राघवेंद्र के अपहरण की पृष्ठभूमि में तीन बीघा जमीन का विवाद सामने आया है। अपहृत के बाबा बिंदा कुशवाहा ने अपनी तीन बीघा जमीन करीब 10 माह पहले अपनी पत्नी कौशिल्या के नाम गांव के सुघर सिंह से खरीदी थी। दबंग और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह की निगाहें जमीन पर लगी थीं। उसे यह बैनामा नागवार गुजरा। उसने धौंस धमकी देकर बिंदा से 7 हजार रुपये भी वसूल लिए।

अपहृत किशोर के परिजनों के मुताबिक, उन्हें दबंग वीरेंद्र इस खेत की ओर आने से रोकता था। राघवेंद्र को धमकी दी थी कि खेत में कदम रखा तो गोली मार देगा। एक पखवाड़े पहले भी राघवेंद्र को पीटा था। परिजनों का कहना है कि तब डायल-100 को सूचना दी गई थी। पुलिस ने आकर मामला रफा-दफा करा दिया था। राघवेंद्र गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed