फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl hanged herself by sending her husband to sell milk

पति को दूध बेचने भेज युवती ने लगाई फांसी

Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself by sending her husband to sell milk
बांदा। पति को दूध बेचने के लिए रवाना करने के बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती करीब डेढ़ साल से बीमारी से परेशान थी। लखनऊ और कानपुर का इलाज कराने के बाद भी कोई आराम नहीं लग रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव की है। यहां रामबाबू यादव की पत्नी माया देवी (30) ने सोमवार को सुबह घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। कुछ देर बाद जेठानी अनीता घर पहुंची तो माया का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

उसने घरवालों और ग्रामीणों की इसकी जानकारी दी। भूरागढ़ चौकी पुलिस ने निरीक्षण किया और शव कब्जे में ले लिया। भाई पल्हरी (नरैनी) गांव निवासी रामानुज यादव ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से वह पेट की बीमारी से परेशान थी। इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। दर्द से तड़पती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी की वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि घटना से पहले उसने पति को दूध बेचने के लिए शहर और पांच बेटियों को दूसरे घर भेज दिया था। माया दो दिन से पति से कह रही थी कि बीमारी ठीक नहीं हो रही और वह मर जाएगी।

पति रामबाबू और भाई रामानुज ने बताया कि पूर्व में भी माया देवी ने चार बार आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया। डेढ़ माह पूर्व वह केन नदी में कूदकर जान देने पहुंची थी। ग्रामीणों ने पहचान लिया और बचा लिया। एक माह पूर्व उसने मायके पल्हरी गांव में फांसी लगाने की कोशिश की। घरवालों की नजर पड़ गई और फंदे से उतार लिया। तीन माह पूर्व भी दो बार फांसी लगाने से बचा लिया। अबकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed