फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl committed suicide by using a scarf buttonhole

युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Fri, 03 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by using a scarf buttonhole
बांदा। शादी से 27 दिन पहले ही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे। एक अन्य घटना में किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के आवंती नगर में गुरुवार की रात राममनोहर की पुत्री विद्या उर्फ भूरा (18) का शव खपरैलदार कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस के आने पर परिजनों ने शव नीचे उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के इकलौते भाई देवकुमार ने बताया कि विद्या की पहली मई को टीकमगढ़ (एमपी) में शादी तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। शादी का सामान आदि भी इकट्ठा कर लिया था। छह बहनों में सबसे छोटी और अनपढ़ थी। पिता पेशे से किसान है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सका।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में किरन (16) पुत्री विजय कुमार ने गुरुवार को शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घरवालों ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसे डांट दिया था। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में बीनू (13) ने गुरुवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed