{"_id":"68ab64f7350145b4d103427d","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-from-a-neem-tree-banda-news-c-212-1-bnd1006-132168-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवती ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवती ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी सजातीय युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने शनिवार की रात घर के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने पड़ोसी युवक और उसकी मां पर बेटी से शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि शनिवार की रात को उसकी 19 वर्षीय बेटी ने घर के पीछे लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोप लगाया कि पड़ोस की सजातीय महिला ने अपने बेटे से उसकी बेटी की शादी का दबाव बनाया। इस पर उसने बेटी की शादी करने से मना कर दिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। इसी से परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली।पिता ने बताया कि मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।
इधर, थाना प्रभारी पैलानी सुखराम सिंह ने कहा कि उन्हें जो सूचना मिली है, उसमें फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है, खुदकुशी का कारण नहीं बताया गया। थाना प्रभारी ने प्रेम-प्रसंग के मामले से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने धमकाया था, बेटे को कुछ हुआ तो....
पिता ने बताया कि पड़ोसी युवक की मां ने शादी का दबाव बनाया। जब बेटी की शादी उससे करने से इनकार किया तो युवक की मां ने धमकाया था कि अगर मेरे बेटे को कुछ हुआ तो वह जिम्मेदार होगा। इधर, गांव में भी युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी जोरों पर है।