फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The future of 1400 students depends on two teachers

1400 विद्यार्थियों का भविष्य दो शिक्षकों के भरोसे

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The future of 1400 students depends on two teachers
खप्टिहा कलां। राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी दो अध्यापकों के भरोसे चल रहा है। इनमें एक अध्यापक प्रधानाचार्य पद का कार्यभार देख रहे हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले 1400 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है।
विज्ञापन

कॉलेज में दो एलटी ग्रेड कला और संस्कृत विषय के ही अध्यापक हैं। यहां इंटरमीडिएट कक्षाओं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, तर्कशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, नागरिक शास्त्र, संस्कृत विषय हैं। संस्कृत एलटी ग्रेड अध्यापक शिव बहादुर पटेल प्रधानाचार्य का कार्यभार देख रहे हैं। विद्यालय में क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं हैं।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नाम पर दो व्यक्ति हैं। जिनमें एक बाबू का कार्य देखता है तथा एक स्वीपर कम चौकीदार है। इसके अलावा इस विद्यालय में कोई अध्यापक या कर्मचारी नहीं है। इस संबंध में डीआईओएस विनोद सिंह का कहना है कि आयोग को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed