{"_id":"680e729afd590f073f0ba9a7","slug":"the-fire-spread-due-to-the-breaking-of-the-jumper-and-burning-of-stubble-and-surrounded-six-villages-banda-news-c-212-1-bnd1006-125649-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जंपर टूटने और पराली जलाने फैली आग ने छह गांवों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जंपर टूटने और पराली जलाने फैली आग ने छह गांवों को घेरा
विज्ञापन
तिंदवारी/पैलानी। ट्यूबवेल पर लगा जंपर टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से भूसे में आग लग गई। रविवार दोपहर तक आग तिंदवारी क्षेत्र के तीन गांवों में लगभग दो किलोमीटर क्षेत्रफल में फैल गई। इससे खेतों में पड़ा सैकड़ों क्विंटल भूसा और फसल के अवशेष जल गए। उधर, पैलानी क्षेत्र के तीन गांवों में भी शनिवार देर रात तीन किलोमीटर क्षेत्रफल में आग फैल गई। एसडीएम की उपस्थिति में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव के प्रधान बल्देव प्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर किसान बद्री प्रसाद के ट्यूबवेल में लगा जंपर टूटकर गिर जाने से स्पार्किंग हुई। इस वजह से खेत में पड़े भूसे में आग लग गई। तेज हवाओं के झोंकों की वजह से आग ने तकरीबन दो किलोमीटर क्षेत्रफल में आने वाले माटा, जसईंपुर और कल्याणपुर गांव के क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
आग बस्ती की ओर बढ़ने लगी, इससे लोग सहम गए। ग्राम प्रधान ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सब इंसपेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में किसान महेश पटेल, राजू अग्निहोत्री, सूरजदीन यादव, रामानंद तिवारी, श्यामलाल तिवारी, नरेंद्र पटैल, मिश्री साहू समेत तमाम किसानों के खेत में पड़ा सैकड़ों क्विंटल भूसा जल गया।
विज्ञापन
उधर, पैलानी क्षेत्र के मड़ौलीकलां, महबरा ओर सबादा गांव में भी शनिवार की रात अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के झोंके की वजह से आग ने तीन किलोमीटर क्षेत्रफल को अपने दायरे में ले लिया। खबर पाकर एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र, तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने कहा कि पराली जलाने की वजह से आग फैल गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।