फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The family took the woman who was unconscious due to snake bite to the crematorium, brought her back after getting into trouble.

Banda News: सर्प दंश से अचेत महिला को परिजन ले गए श्मशान, हरकत होने वापस लाए

Fri, 24 May 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The family took the woman who was unconscious due to snake bite to the crematorium, brought her back after getting into trouble.
नरैनी। सर्प दंश से अचेत महिला को परिजन श्मशान ले गए। वहां चिता में महिला के शरीर में हरकत होने पर वह चिता से उठाकर वापस सीएचसी लाए। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोटे पुरवा अंश पोंगरी गांव निवासी सरमनिया (60) को शुक्रवार को सुबह घरेलू कार्य करते हुए सर्प ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे मरा समझकर श्मशान ले गए। वहां उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। तभी उसके शरीर में हरकत होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति नन्हें ने बताया कि वह उसे मरा समझकर श्मशान ले गए थे। लेकिन वहां हरकत होने पर वह उसे वापस लाए। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed