फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The display board will tell where your bogie will stop

डिस्प्ले बोर्ड बताएगा कहां रुकेगी आपकी बोगी

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The display board will tell where your bogie will stop
The display board will tell where your bogie will stop - फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर नए डिस्प्ले बोर्ड और लाउडस्पीकर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इन बोर्ड पर यात्रियों को ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी के साथ यह भी पता चलेगा कि उनकी बोगी प्लेटफार्म पर किस जगह पर रुकेगी। एक जनवरी से यात्रियों को नए इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड पर जानकारी मिलने लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के कोच डिस्प्ले और ट्रेन पोजीशन बोर्ड दो साल से खराब पड़े हैं। इससे दोनों प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पाती थी। कोरोना काल में ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है और नई ट्रेनें भी चलीं। ऐसे में प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। 50 लाख की लागत से नए डिस्प्ले बोर्ड और लाउडस्पीकर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। एक डिस्प्ले बोर्ड ऐसा भी है जिसमें पांच ट्रेनों की स्थिति प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन

डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी (झांसी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डिस्प्ले बोर्ड आधुनिक हैं। यह सीधे एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) से जुड़ेंगे और कोच की पोजीशन खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएगी। यात्रियों को पूछताछ केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) रामकुमार निराला का कहना है कि 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। सूचनाएं अपडेट करने के लिए इंक्वायरी कक्ष बनाया गया है। वहां कर्मचारी की तैनाती की जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed