फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The death of the young man crushed by bus

बस से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 30 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 30 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man crushed by bus
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बांदा। प्राइवेट बस से कुचलकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। देर तक लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप रखा। एक अन्य घटना में रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में आठ घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर आरटीओ दफ्तर के नजदीक बबेरू की तरफ से आ रही बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना से उत्तेजित लोगों ने जाम लगा दिया। कालूकुआं चौकी पुलिस ने लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक काला पैंट व मटमैली सफेद शर्ट पहने था। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी धर्मवीर (18) पुत्र चतुर्थ सिंह अपने चचेरे भाई मूरत (10) के साथ शुक्रवार को सुबह खुरहंड से बाइक पर गांव जा रहा था। नगनेधी गांव के नजदीक रोडवेज बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव का रामरतन (60) और उसका पुत्र बरदानी (20) शुक्रवार को दोपहर बाइक पर निमंत्रण में पैलानी जाते समय चहितारा गांव के नजदीक सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत से घायल हो गए। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव का रंजीत (35) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार को सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी संतोष (30) पुत्र रामगोपाल के साथ बाइक पर बांदा आते समय मवई बाईपास के नजदीक मार्शल जीप की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानीगंज (अतर्रा) का दिनेश कुमार (28) पुत्र हीरालाल बाइक पर बांदा आते समय डिंगवाही गांव के पास गिरकर घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा गांव का कमल कुमार (13) पुत्र नत्थू साइकिल पर बड़ोखर से गांव जाते समय तिंदवारा रोड तिराहा के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया।


उधर, मेडिकल कालेज इलाज कराने आई राजरानी (40) पत्नी रामकृपाल (पड़ुई) बाइक की टक्कर से घायल हो गई। महाबुलिया को फूल लेकर गांव जा रहे साइकिल सवार तिंदवारा गांव निवासी मोनू (10) पुत्र बच्चू व सत्येंद्र (11) पुत्र अशोक भी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। डीएम कालोनी निवासी विजय कुमार (10) पुत्र संतोष कुमार गुरुवार की रात छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed