{"_id":"5fe0dce98ebc3ecd691aa38c","slug":"the-death-of-the-old-woman-due-to-cold-the-condition-of-three-worsened-banda-news-knp6013209155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की ठंड से मौत, तीन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की ठंड से मौत, तीन की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
बांदा। घर में अकेली वृद्धा की मौत हो गई। परिजन ठंड से मौत बता रहे हैं। उधर, ठंड से हालत बिगडने पर वृद्ध सहित तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ तेज धूप के बाद भी सर्दी का सितम जारी रहा। 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
नरैनी संवाद के मुताबिक गांधी नगर निवासी रुकमिन (75) पत्नी दुजवा घर में अकेली थी। रात को उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सुबह उसे घर से धूप में लिटा दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
बहुआ (फतेहपुर) में ईंट पाथने गए पुत्र बड़े वर्मा ने लौटकर मृत मां का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं। उधर, गुरेह गांव निवासी हरवंश (98) और गोड़ी बाबा गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र जंगबहादुर व बबेरू नगर निवासी सुनीता (32) पत्नी सुधाकर की ठंड से हालत बिगड़ गई। उन्हें नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, लगातार कई दिनों से तेज धूप निकलने के बाद भी गलन में राहत नहीं है। न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की तरफ 5 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। मौसम जानकारों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में ठंड और बढने के आसार हैं।