फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The couple who reached home after reaching a compromise with the police station, their two and a half month old daughter died under suspicious circumstances

Banda News: थाने से समझौता कर घर पहुंचे दंपती की ढाई माह की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The couple who reached home after reaching a compromise with the police station, their two and a half month old daughter died under suspicious circumstances
चाहत - फोटो : परिजन
बांदा। थाने से समझौता कर लौटे दंपती की ढाई माह की बेटी की कुछ घंटे बाद घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, मां ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बच्ची के शव का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के हरदौनी गांव की चाहत (ढाई माह) की शनिवार शाम साढ़े सात बजे घर के कमरे में मौत हो गई। पिता शमीम ने बताया कि घटना की शाम उसकी पत्नी शकीला खातून ने उसे दूसरे कमरे में भेज दिया था। कुछ देर बाद वापस घर आई। टेबल पर लेटी बेटी को देखा तो कोई हरकत नहीं कर रही थी। इस पर शकीला ने शमीम पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा मायके फोन कर दिया।
विज्ञापन

उधर, जब शमीम ने आरोप सुने तो उसने पुलिस को सूचना दी। उसने पत्नी शकीला पर अवैध संबंध के चलते बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चाहत को पिता के साथ जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल का कहना है कि संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हुई है। पति-पत्नी एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस उनके आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

थाने में समझौते के कुछ घंटों बाद बच्ची की मौत

शमीम के मुताबिक उसकी शादी कमासिन थाना क्षेत्र के अंदौरा गांव की शकीला खातून से 28 फरवरी 2024 को हुई थी। शादी के छह दिन बाद ही शमीम के पिता रसूल की मौत हो गई। इससे पति-पत्नी के बीच खटास आ गई। पत्नी चार महीने से मायके अंदौरा गांव में रह रही थी। एक फरवरी को जब शमीम हैदराबाद से आया तो उसने मटौंध थाने में पत्नी को बुलाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। मटौंध पुलिस ने शनिवार को पक्षों को बुलाकर थाने में समझौता कराया था। पत्नी शमीम साथ रहने के लिए राजी हो गई थी।

शमीम का यह भी आरोप है कि पत्नी शकीला साथ रहना नहीं चाहती थी। उसका किसी युवक से चक्कर है। इसी के चलते वह उससे छोड़ने की बात कहती है। इसका ऑडियो भी उसने पुलिस को सौंपा है। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है। दूसरी तरफ शकीला ने पुलिस को बताया है कि शमीम नशे का आदी है। वह उसे सही से नहीं रखता। उसे हैदराबाद भी नहीं ले जाता था, इसलिए वह मायके में रह रही थी।

फोटो 16- मृतका चाहत। फाइल फोटो। स्रोत- परिजन।
फोटो 17- घटना की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed