फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The corporation will get 100 new buses before Maha Kumbh

Banda News: महाकुंभ से पहले निगम को मिलेंगी 100 नई बसें

Mon, 25 Nov 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The corporation will get 100 new buses before Maha Kumbh
बांदा। जनवरी में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेले से पहले परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल रीजन के पांचों डिपो को तकरीबन 100 नई बसें मिलेंगी। ये बसें कुंभ मेले के दौरान परिवहन निगम की आमदनी बढ़ाने में सहयोग करेंगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बेड़े में शामिल 49 कंडम बसों को हटा दिया है। हाल ही में चित्रकूट बस स्टैंड को डिपो का दर्जा मिला है। यहां पर 11 बसें हैं, सभी बसें दुरुस्त हैं। एआरएम मुकेश बाबू ने बताया कि जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ के ठीक पहले पूरे रीजन को 100 नई बसें मिलेंगी। पांचों डिपो को 15-15 या 20-20 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिस डिपो में बसों की कमी देखी जाएगी, वहां उच्चाधिकारियों के डिमांड पर अतिरिक्त बसें भी दी जा सकती हैं। कंडम 49 बसों को हटाए जाने के पहले रीजन के पांच डिपो में 411 रोडवेज बसों का बेड़ा था, लेकिन वर्तमान में 362 बसें ही हैं।
विज्ञापन

15 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी या फिर 15 वर्ष पूरे हो जाने पर 49 बसों को कंडम घोषित किया गया है। ये बसें सफर के दौरान खराब हो जाती थीं, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी।-संदीप अग्रवाल, आरएम, चित्रकूटधाम मंडल रीजन परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed