फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The condition of the farmer who returned from the field worsened, he died

Banda News: खेत से लौटे किसान की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The condition of the farmer who returned from the field worsened, he died
बांदा। खेत से घर आए किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब होने के चलते सदमे में मौत होना बताया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शत्रुघन (40) की बुधवार की शाम घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कमासिन पीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शत्रुघन के भांजे रावेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी ममसीखुर्द में दो बीघा जमीन है। इस बार उन्होंने गेहूं की फसल लगाई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से उनकी फसल खराब हो गई थी। इससे वह सदमे में थे। बुधवार को सुबह वह खेत गए थे। वहां से दोपहर के समय घर आए थे। घर में उन्होंने बेटी सोनू से पानी मांगा। पानी पीने के साथ ही उनके सीने में दर्द उठा और गिर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। उनके चार पुत्रियां हैं। चार भाइयों में वह सबसे बड़े थे। उनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। गांव व परिवार में किसी तरह का कोई कर्जा भी नहीं है। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रही है। परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed