फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The commissioner administered the oath to quit drugs to the dealers who went to give the memorandum

ज्ञापन देने गए डीलर्स को आयुक्त ने दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The commissioner administered the oath to quit drugs to the dealers who went to give the memorandum
The commissioner administered the oath to quit drugs to the dealers who went to give the memorandum - फोटो : BANDA
बांदा। डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से हो रहे नुकसान की भरपाई किए जाने की मांग लेकर गए पेट्रोलपंप डीलर्स को आयुक्त ने गुटका छोड़ने की शपथ दिलाई। कहा कि गुटके से गंदगी हो रही है। बांदा को साफ और सुंदर बनाने के लिए इसे त्यागें। मंडलायुक्त ने गुटका, पान, तंबाकू का सेवन न करने और नशा मुक्त जीवन बिताने की सामूहिक शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पेट्रोलपंप एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन देने गया था। इसमें कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से पेट्रोलपंप डीलर को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आयुक्त ने ज्ञापन लेकर शासन को अग्रसारित करने का भरोसा दिलाया। साथ ही नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामविलास गुप्ेता, आदित्य सिंह, श्रीकांत शिवहरे, विवेक त्रिपाठी, सुधीर सिंह, श्रद्धा निगम, अनिल निगम, प्रभाकर सिंह, योगेंद्र भदौरिया, मनीष कुमार शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, अयोध्या सिंह पटेल, सत्येंद्र सिंह, मंजुला शुक्ला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed