{"_id":"6ab40e867a59f52db8067698","slug":"cables-and-connectors-stolen-from-alona-solar-power-plantcables-and-connectors-stolen-from-alona-solar-power-plant-banda-news-c-212-1-mah1012-152489-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलोना सौर ऊर्जा संयंत्र से केबल व कनेक्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलोना सौर ऊर्जा संयंत्र से केबल व कनेक्टर चोरी
Wed, 23 Sep 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बांदा। थाना पैलानी क्षेत्र में स्थित 70 मेगावाट के अलोना सौर ऊर्जा संयंत्र से कीमती सोलर स्ट्रिंग केबल और कनेक्टर्स चोरों ने पार कर दिया। संयंत्र के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह वारदात 15 सितंबर की रात की बताई गई।
फतेहपुर जनपद के गांव रुहेल्लापुर निवासी महेंद्र सिंह, अवाडा इंडसोलर प्राइवेट लिमिटेड में संचालक और अनुरक्षण प्रबंधक हैं। उन्होंने पैलानी थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि संयंत्र परिसर में 15 सितंबर की रात में चोरों ने घुसकर एक कोर, छह वर्ग मिलीमीटर के कॉपर केबल और केबल कनेक्टर्स चुरा लिए हैं।
घटना के समय संयंत्र की सुरक्षा में पायनियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी भी तैनात थे। तहरीर पर जांच करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से चोरी हुए सामान का पूरा विवरण मांगा है।