{"_id":"6ab40fb9c450d3b4ab0c3d84","slug":"camp-on-the-27th-for-uploading-hajj-and-medical-forms-banda-news-c-212-1-sknp1006-152498-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हज और मेडिकल फॉर्म अपलोड करने के लिए शिविर 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हज और मेडिकल फॉर्म अपलोड करने के लिए शिविर 27 को
Wed, 23 Sep 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बांदा। हज यात्रा के आवेदन फॉर्म और मेडिकल सर्टिफिकेट हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए मदीना सोसाइटी की ओर से निशुल्क शिविर लगाया जाएगा।
वरिष्ठ हज ट्रेनर हाजी सुभान अली ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से खानकाह इंटर कॉलेज में शिविर लगेगा। सोसाइटी के मुख्य हज ट्रेनर अल्हाज गुलाम मुस्तफा की देखरेख में दस्तावेज अपलोड कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
प्रदेश में अभी करीब 4300 आजमीन-ए-हज के दस्तावेज अपलोड होना बाकी हैं। उन्होंने सभी से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। आजमीन साइबर कैफे या मोबाइल से भी स्वयं दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
शिविर में हज यात्रा की तैयारियों की जानकारी भी दी जाएगी। हज ट्रेनर के अनुसार फ्लाइट आठ से 27 अप्रैल 2027 तक रवाना होने की संभावना है।