फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sixteen properties of the Water Board will be recorded in the revenue records.

Banda News: जल संस्थान की 16 संपत्तियां राजस्व अभिलेख में दर्ज होंगी

Wed, 23 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sixteen properties of the Water Board will be recorded in the revenue records.
बांदा। जल संस्थान की 16 संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में विभाग के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ने तहसीलदार सदर से संपत्तियों को अपने नाम दर्ज कराने के लिए पत्राचार किया है
विज्ञापन

इनमें गूलरनाका स्थित जल संस्थान के कार्यालय, पुलिस लाइंस के पास महाप्रबंधक आवास, इंदिरा नगर में निर्माणाधीन आवास, विकास भवन पुलिया के पास प्लाट, सीएमओ कार्यालय के पास अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास और महोबा रोड भूरागढ़ स्थित महाप्रबंधक कार्यालय व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बाम्बेश्वर फिल्टर प्लांट, नरैनी रोड स्थित पंप हाउस, इंदिरा नगर के आवास, पुलिस लाइंस के सामने सीडब्ल्यूआर व पंप हाउस, शहर के विभिन्न कुओं में बने पंप हाउस, इंदिरा नगर और मंडल कारागार के सामने ओवरहेड टैंक व पंप हाउस और मर्दननाका ओवरहेड टैंक भी सूची में हैं। मटौंध स्थित जलकल अभियंता कार्यालय को भी अभिलेखों में दर्ज कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed