{"_id":"6ab40f832c6a53ecf00085b9","slug":"rape-accused-released-from-police-station-after-being-declared-a-minor-banda-news-c-212-1-sknp1006-152511-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुष्कर्म के आरोपी को नाबालिग बता थाने से छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुष्कर्म के आरोपी को नाबालिग बता थाने से छोड़ा
Wed, 23 Sep 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर के संकट मोचन मंदिर के पास मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी युवक को युवती ने पकड़ लिया। युवती ने उसे अपने दुपट्टे से बांध दिया।
पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताते हुए उसकी गिरफ्तारी नहीं की और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
जसपुरा थाना क्षेत्र की युवती ने जुलाई में अपने मौसेरे भाई के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मंगलवार को युवती ने उसे पकड़ लिया। युवती ने पुलिस को सूचना दी। थाने में परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि युवती 24 वर्ष की है जबकि युवक हाईस्कूल का छात्र और 17 वर्ष का है।
वहीं युवती का आरोप है कि युवक 21 वर्ष का है और नाबालिग होने की बात कहकर शादी से बच रहा है। सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। मुकदमे की विवेचना जारी है।