फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The cleaning of the village gulabi-gang-women-would-demostration

गांव में सफाई को लेकर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 22 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
The cleaning of the village gulabi-gang-women-would-demostration

गांव-गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी

विज्ञापन
गांवों की गलियों  में कूड़े का अंबार नजर आने का विरोध जताते हुए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जन संगठन ने सोमवार को यहां हाथों में झाडू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ सार्वजनिक खास स्थानों पर झाडू भी लगाई।

गुलाबी गैंग की महिलाओं ने  मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश में करीब एक लाख सफाई कर्मी गांवों में नियुक्त किए गए हैं।

उन पर प्रति वर्ष लगभग 200 करोड़ रुपये वेतन पर खर्च हो रहा है लेकिन ये सफाई कर्मी कौड़ी का भी काम नहीं कर रहे हैं। गांव गंदगी से पटे हुए हैं।

गुलाबी गैंग ने स्कूलों में टीचर्स का टोटा, अवैध खनन, चरमरा गई कानून व्यवस्था, जानलेवा ठंड मेें अलाव की व्यवस्था न होने आदि पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है।

इस अवसर पर संयोजक जय प्रकाश शिवहरे, कमांडर मिट्ठूू देवी, नौशाद अली भारतीय, कल्ली, रमरतिया, जगरानी, सरोज, इशरत, गीता, रामसनेही, सोनिया, भूरी, सलीमुन, ऊषा निषाद आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed