{"_id":"588b912a4f1c1b380fcf5b32","slug":"the-child-died-after-being-crushed-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर बालक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे बालक की प्राइवेट बस से कुचलकर मौत हो गई। मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। दो घंटे लगे जाम में राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के बगलनपुरवा निवासी रामजश का पुत्र लवलेश (6) घर से सामने सड़क पार कर रहा था। तभी चित्रकूट की ओर से आ रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस ने उसे रौंद दिया। कुछ देर तड़पने के बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
बालक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने एनएच पर झाड़-झंखाड़ डालकर जाम लगा दिया। चुनावी माहौल में बवाल बढ़ने की आशंका पर अतर्रा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। मुआवजे और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे।
विज्ञापन
माघी अमावस्या में चित्रकूट आने और जाने वाली कई रोडवेज बसें समेत छोटे-बड़े वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। मुआवजा और स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए जाने के दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लवलेश तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता सूरत में मजदूरी करता है।