फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The boy drowned in the Ken river, died

केन नदी में बालक डूबा, मौत

Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The boy drowned in the Ken river, died
खप्टिहा कलां/तिंदवारी। केन नदी में नहाते समय शुक्रवार की सुबह एक बालक गहरे पानी में समा गया। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद उसे ढूंढ लिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नागपंचमी पर वह गुड़िया पूजन में गया था। दूसरी घटना में गड़ना नदी में अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। देर तक उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लग सका। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के मजरा सिंधन खुर्द निवासी गिरजाशंकर शुक्ला का पुत्र प्रयाग (13) शुक्रवार को सुबह साथियों के साथ केन नदी गया था।
विज्ञापन

नहाते समय पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में समा गया और तेज बहाव में बहने लगा। घाट में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, पर उसे पकड़ने में नाकाम रहे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर बाद उसे पानी में ढूंढ लिया और बाहर निकाला। जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि प्रयाग नाग पंचमी पर्व पर गुड़िया पूजन में शामिल होने के लिए साथियों के साथ नदी गया था। दो भाई और एक बहन में बड़ा था। पुत्र की मौत से मां पुष्पा देवी बेसुध है। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौंती गांव में स्थित गड़ना नदी में शुक्रवार को सुबह 22 वर्षीय अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी।
पानी के तेज बहाव में वह बहने लगा। लोगों ने उसे बचाने की भी कोशिश की, लेकिन वह गहराई में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को चेकडेम के पास युवक की चप्पल मिली। ग्रामीणों ने बताया कि वह सफेद शर्ट और कत्थई लोवर पहने था। गोताखोर देर शाम उसकी तलाश में लगे रहे। युवक की पहचान भी नहीं हो सकी।
चंद्रावल नदी में डूबे युवक का शव मिला
खप्टिहा कलां। साली को बचाने में चंद्रावल नदी की गहराई में समा गए जीजा का शव 19 घंटे बाद घटनास्थल से चंद कदम की दूर मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीमावर्ती हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचखुरा गांव निवासी शिवचरन का पुत्र वीरू (28) बृहस्पतिवार को सुबह अपनी साली मधु के साथ अमारा गांव स्थित चंद्रावल नदी नहाने गया था।
नहाते समय साली डूबने लगी। जीजा वीरू ने मशक्कत करके उसे बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव के चलते गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन ढूंढ नहीं पाए।

घटना से करीब 19 घंटे बाद शुक्रवार को सुबह लगभग चंद कदम दूर पेड़ में फंसा मिला। परिजनों ने शिनाख्त की। बताया कि दो साल पूर्व शादी हुई थी। दो दिन पूर्व मृतक अपनी ससुराल गौरीकलां गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed