फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity substation and health center in shambles due to rain

Banda News: बारिश में बदहाल बिजली सब स्टेशन और स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity substation and health center in shambles due to rain
तिंदवारी। लगातार हो रही बारिश ने कस्बे के बिजली सब स्टेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

पपरेंदा मार्ग स्थित बिजली उपकेंद्र की छत से पानी टपकने के कारण कंट्रोल रूम के फर्श पर पानी जमा हो गया है। स्विच, कंट्रोल पैनल व अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास नमी बढ़ने से शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद संविदाकर्मी जोखिम उठाकर ड्यूटी कर रहे हैं।
कर्मचारियों के मुताबिक हर बरसात में उपकेंद्र की छत टपकती है। कई बार शिकायत के बावजूद भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा होने के साथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने तत्काल छत की मरम्मत और वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी बारिश में जर्जर हालत में पहुंच गया है। बारिश के दौरान छत और दीवारों से पानी रिसने के साथ जगह-जगह सीलन हो गई है। डॉक्टरों के बैठने वाले कक्ष और बरामदे में छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश ने बताया कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने से मरीजों और तीमारदारों में डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने दोनों सरकारी भवनों की तत्काल जांच कराकर मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed