{"_id":"6a95cccbac4d9ec0e9087a17","slug":"bridge-damaged-in-karvi-banda-prayagraj-roadways-service-disrupted-banda-news-c-212-1-mah1012-151498-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कर्वी में पुल क्षतिग्रस्त, बांदा-प्रयागराज रोडवेज सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कर्वी में पुल क्षतिग्रस्त, बांदा-प्रयागराज रोडवेज सेवा बाधित
Tue, 01 Sep 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से कर्वी कस्बे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण बांदा-प्रयागराज रोडवेज सेवा तीसरे दिन भी प्रभावित रही।
बांदा और प्रयागराज के बीच चलने वाली बसों को बेड़ी पुलिया व कर्वी कस्बे में रोका गया। बाढ़ के कारण बांदा-प्रयागराज मार्ग पर कर्वी पुल का पहुंच मार्ग ढह गया था। रास्ते में बाढ़ का पानी भरने से प्रशासन ने चित्रकूट आगमन पर पाबंदी लगाई थी। बांदा बस अड्डे से निकली बसें बेड़ी पुलिया से वापस कर दी गईं।
यात्रियों ने ऑटो रिक्शा से कर्वी तक यात्रा की, फिर बस से प्रयागराज के लिए निकले। बांदा बस अड्डे की छह बसें कर्वी में फंस गई थीं। सोमवार को भी पुल का पहुंच मार्ग नहीं बन सका। पुलिस ने भारी वाहनों को बेड़ी पुलिया से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। बाढ़ का पानी हट गया है और क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल की मरम्मत का काम जारी है।