फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of an e-rickshaw driver was found floating in Nawab Tank

Banda News: नवाब टैंक में उतराता मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Mon, 15 Jul 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
The body of an e-rickshaw driver was found floating in Nawab Tank
बांदा। शहर के नवाब टैंक में ई-रिक्शा चालक का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस व परिजन नशे में तालाब में गिरकर डूबकर मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी चूना भट्ठी निवासी कल्लू उर्फ रवि (20)-ई रिक्शा चलाता था। रविवार की देर शाम वह नवाब टैंक गया था। वहां पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तालाब में उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव के कपड़ों से बरामद सिम से पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची मां गोमती ने बताया कि कल्लू के पिता स्व. चंद्रभान वर्मा का स्वर्गवास हो चुका है। वह ई रिक्शा चलाकर भरण पोषण करता था। शराब के नशे का आदी था। उधर, चौकी इंचार्ज अतर्रा चुंगी संतलाल सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed