{"_id":"68a77397757a6e1ead0dd051","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-banda-news-c-12-1-knp1055-1234993-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेड़ पर फंदे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेड़ पर फंदे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो 17 - सुनील। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
जसपुरा (बांदा)। हमीरपुर के युवक का शव जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से लटका मिला। मां ने पड़ोसी पर बेटे के ऊपर चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने खुदकुशी बताई है।
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की सीतापति ने बताया कि बेटा सुनील (24) बुधवार की शाम घर से बाइक लेकर निकला था। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से लटका होने की जानकारी मिली। बताया कि सुनील सूरत में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर गांव आया था।
बुधवार को पड़ोसी ने उसके ऊपर घर में घुसकर 80 हजार रुपये और जेवर चुराने का आरोप लगाया था। पड़ोसी ने उसे घर आकर धमकाया भी था। सुनील उनसे बचकर घर से बाइक लेकर भाग गया था। पीछे पड़ोसी भी गए थे। सुनील चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। पिता जयकरन दिल्ली में करते हैं। मां का आरोप है कि पड़ोसियों ने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन
जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेसिंक जांच कराई है। जांच में खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। युवक की रिश्तेदारी रामपुर गांव में है। कयास है कि वह रिश्तेदारी आया था। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी।