{"_id":"66ef0429262bec3d13046821","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-hook-on-the-wall-banda-news-c-212-1-bnd1005-115899-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दीवार की खूंटी से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दीवार की खूंटी से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बांदा। कमरे में युवक का शव दीवार की खूंटी से लटका मिला। परिजनों ने घरेलू विवाद में रिश्तेदार महिला और पड़ोसी युवक पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव निवासी बिज्जू (35) का शव शुक्रवार को दोपहर घर के कमरे के अंदर दीवार में लगी खूंटी से लटका मिला। घटना के समय पत्नी आशा दवा लेने नरैनी बाजार गई थी। वापस आई तो दरवाजा बंद मिला। उसने परिजनों और पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
भतीजे धीरू ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि बिज्जू बेलदारी का काम करता था। उसके तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। धीरू का आरोप है कि रिश्तेदार महिला के उनके पड़ोसी के साथ उठना बैठना है। इस बात को लेकर महिला के पति व बिज्जू ने एतराज जताया था। तीन दिन से घर में विवाद हो रहा था। इसी विवाद के चलते उसे आशंका है कि रिश्तेदार महिला ने पड़ोसी के साथ मिलकर बिज्जू को मारपीट कर शव को फंदे लटकाया है।
विज्ञापन
उधर, नरैनी सीओ अंबुजा त्रिवेदी व नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना का मौका मुआयना किया था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। घर में आपसी विवाद चल रहा था, लेकिन मृतक से कोई विवाद नहीं था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।