फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a woman found in the drain turned out to be that of a girl from Benda Ghat.

Banda News: नाले में मिला महिला का शव बेंदा घाट की युवती का निकला

Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman found in the drain turned out to be that of a girl from Benda Ghat.
कमासिन। चार दिन पहले थाना क्षेत्र के ममसी खुर्द गांव के पास कलिंद नाले में मिले महिला के शव की शिनाख्त उसके बाएं हाथ में बिच्छू गुदा होने व गर्भवती होने पर उसके पिता व पति ने की है। मृतका तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट के अंश गाड़ी डेरा गांव की रहने वाली थी। वह पहली अगस्त से घर से लापता थी। शव यहां तक कैसे पहुंचा इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के कलिंद नाले में मिले महिला के शव की शिनाख्त सुमन (27) के रूप में उसके पिता जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी बाबूलाल निषाद ने की। पिता ने बताया कि सुमन की शादी मई 2018 में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट के अंश गाड़ी डेरा निवासी शिवमिलन के साथ की थी। सुमन के दो पुत्री रचना (4) व कल्लो (2) है। बताया कि सुमन डेढ़ माह पहले अपने मायके गड़रिया गांव आई थी। दो दिन रुकने के बाद वह वापस ससुराल चली गई थी। ससुराल में उसके मकान का निर्माण चल रहा था। इसके बाद वह पहली अगस्त से घर से लापता थी। घटना से एक माह पूर्व दामाद शिवमिलन भी मजदूरी करने महाराष्ट्र के सतारा गांव गया था।
विज्ञापन

कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण आया है। वह छह माह की गर्भवती भी थी। सुमन के मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed